फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 'मेरे साथ छह लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, 4.50 लाख भी ठगे', महिला ने लगाए आरोप; ये है मामला

Mon, 08 Sep 2025 10:19 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

शिक्षा विभाग में नौकरी के नाम पर महिला से 4.50 लाख की धोखाधड़ी की गई। इसके अलावा उसने मुख्य आरोपी समेत छह लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर एक महिला से 4.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। महिला ने धोखाधड़ी के आरोपी समेत छह लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है। पीड़िता ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 

परतापुर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने सोमवार को एसएसपी ऑफिस पर शिकायत पत्र देकर बताया कि वह मूलरूप से गाजियाबाद की रहने वाली है। मार्च 2024 में वह किसी काम से लखनऊ गई थी। यहां उसकी मुलाकात आरोपी व्यक्ति से हुई। उसने महिला को शिक्षा विभाग में नौकरी लगवाने की बात कही थी। 
 

पीड़िता के अनुसार उसने आरोपी को 4.50 लाख रुपये दे दिए थे। इस दौरान आरोपी ने महिला को परतापुर थाना क्षेत्र में मकान दिला दिया था। आरोप है कि अप्रैल में वह अपने भांजे और चार अन्य साथियों के साथ उसके कमरे पर पहुंचा था। यहां उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया।
 
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो बना लिए थे। इन्हें वायरल करने की धमकी दी गई। कुछ दिन पूर्व पीड़िता को जानकारी हुई कि आरोपी एक मामले में जेल में बंद है। महिला ने आरोप लगाया कि गत 21 अगस्त को उसका भांजा अपने साथियों के साथ पीड़िता के कमरे पर पहुंचा था। उन्होंने भी उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना का कहना है कि तहरीर के आधार पर महिला के आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें