फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: चिंदौड़ी गांव में मारपीट, जातीय तनाव के हालात, प्रधान के पति को हिरासत में लेने पर थाने में हंगामा

Mon, 08 Sep 2025 10:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

चोरी के आरोपों के मामले में विश्वकर्मा समाज और अनुसूचित जाति के लोग आमने-सामने आ गए। मारपीट में कई लोग चोटिल हो गए। थाने में भी दोनों पक्षों में जमकर हंगामा हुआ। 
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहटा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चिंदौड़ी गांव में चोरी के आरोप के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि अनुसूचित जाति के कुछ लोगों ने विश्वकर्मा समाज के लोगों के घर पर हमला कर दिया। दोनों पक्षों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। 
विज्ञापन

 

गांव निवासी योगेंद्र विश्वकर्मा इलेक्ट्रिक की दुकान चलाता है। योगेंद्र ने हाल ही में दुकान से सामान चोरी होने की शिकायत की थी। शुक्रवार को उसने चोरी की आशंका जाहिर की, जिसके बाद गांव के ही अनुसूचित जाति के करीब एक दर्जन लोगों ने उससे गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो हमलावर फरार हो गए। 
 

योगेंद्र को लेकर ग्राम प्रधान रजनी देवी के पति दीपक अपने साथियों के साथ थाने पहुंचे। थोड़ी ही देर में दूसरा पक्ष भी थाने पहुंच गया और हंगामा शुरू हो गया। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने दोनों पक्षों के कुछ लोगों को थाने के अंदर बैठा लिया, जिसमें ग्राम प्रधान पति भी शामिल थे। 
 
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पति को थाने में बैठाए जाने की सूचना फैलते ही ग्राम प्रधान संगठन ने आपत्ति जताई और पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। बाद में संगठन के हस्तक्षेप और नेताओं के फोन कॉल्स के बाद प्रधान पति को छोड़ दिया गया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद के बाद थाने में भी हंगामा हुआ। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ लोगों को थाने में बैठाया गया था। बाद में सभी को छोड़ दिया गया। शांति भंग में कार्रवाई करते हुए चालान किया गया है। 
ग्राम प्रधान पति दीपक ने कहा कि वह इस मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत करेंगे, क्योंकि पुलिस ने बिना कारण उन्हें थाने में बैठाया, जिससे उनकी छवि को ठेस पहुंची है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें