फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: रोडवेज बस चालक की बेटी श्रुति सिंह वायु सेना में बनी फ्लाइंग ऑफिसर, जाट समाज ने किया सम्मान

Mon, 20 Nov 2023 08:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में रोडवेज बस में चालक की ड्यूटी करने वाले पिता की बेटी ने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। क्षेत्र की बेटी श्रुति सिंह का एयर फोर्स में ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन
श्रुति सिंह - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बस में चालक की डयूटी करने वाले पिता की बेटी ने वायु सेना में फ्लाईंग ऑफिसर के पद पर देश में दूसरी रैंक हासिल की है। उसके चयन होने पर जाट समाज के लोगों ने घर पर पहुंचकर बधाई दी है।

विज्ञापन


पल्लवपुरम फेस दो निवासी श्रुति सिंह ने (एएफसीएटी) 2023 में मेरिट सूची में एयर 2 हासिल किया। जनवरी 2024 में भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग ऑफिसर पद के लिए हैदराबाद के एयरफोर्स एकेडमी में अपना प्रशिक्षण शुरू करेगी।

विज्ञापन

फ्लाइंग ऑफिसर भारतीय रक्षा बलों में एक कमीशन प्राप्त रैंक है। श्रुति इसका श्रेय अपने गुरु राजीव देवगन (यूनिवर्सल काउंसलिंग सेंटर गंगानगर) को समर्पित किया । वह एक जीटीओ( ग्रुप टेस्टिंग ऑफिसर) है जो इलाबाद, बैंगलोर और भोपाल में सेवा कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि एसएसबी सर्विस सलेक्शन बोर्ड साक्षात्कार की आवश्यकताओं को सीखा, उसे चार बार रिकमेंडेशन मिली लेकिन उनमें से दो में मेरिट आउट हो गई। बाद में एयर दो प्राप्त कर मेरठ का नोम रोशन किया। श्रुति अपनी कामयाबी का श्रेय अपने गुरु के अलावा पिता केपी सिंह, माता सुनीता, मौसा सतेंद्र भराला, मौसी डॉ मीनाक्षी भराला को दिया है।

श्रुति के पिता उत्तर प्रदेश राज्य सडक़ परिवहन निगम में चालक है मां गृहिणी हैं। कहा कि माता.पिता ने हमेशा उसे प्रेरित किया है। जाट समाज के लोगों ने घर पर पहुंचकर उसका सम्मान किया और बधाई दी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें