फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: 11 बजते ही बंद कराई गईं शहर की दुकानें, शराब पीकर वाहन चलाने वालों की आई शामत

Sat, 21 Jun 2025 01:43 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ पुलिस ने अभियान शुरू किया है, जिसके तहत शहर की दुकानें देर रात तक नहीं खुल सकेंगी। इसके पीछे मकसद अपराध को रोकना है। इसके अलावा शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
देर रात वाहन चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर मेरठ पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। रात में 11 बजते ही सभी दुकानें बंद करने के आदेश जारी किए हैं, जिसका असर ग्राउंड ज़ीरो पर देखने को भी मिला। घड़ी में जैसी ही 11 बजे, शहर की दुकानें बंद होनी शुरू हो गईं। 10 मिनट के अंतराल में ही माहौल लॉकडाउन जैसा हो गया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

देर रात तक खुलने वाली दुकानों के बाहर पुलिस ने गश्त करनी शुरू की और दुकानें बंद करा दी गईं। पुलिस का इस अभियान के पीछे का मकसद देर रात तक शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और नशे में वाहन चलाने वालों के साथ सख्ती से निपटने का है। आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने का है। अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मियों ने देर रात चेकिंग अभियान चलाया और वाहन चालकों की चेकिंग की। ब्रेथ एनलाइजर से जांचा गया कि कहीं कोई वाहन चालक शराब पीकर तो वाहन नहीं चला रहा। चेकिंग के दौरान कई वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए, जिनका पुलिस ने चालान किया।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें