फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्री यूपी शूटिंग चैंपियनशिप में मेरठ के निशानेबाजों ने जीते 11 स्वर्ण

Mon, 08 Jun 2026 05:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा में आयोजित प्रतियोगिता में शूट ऑन शूटिंग एकेडमी के निशानेबाजों को दिखाया दम
विज्ञापन

-सभी 30 निशानेबाज अगले चरण में पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। नोएडा में आयोजित 30वीं प्री उत्तर प्रदेश शूटिंग चैंपियनशिप में पल्लवपुरम फेस-2 स्थित शूट ऑन शूटिंग एकेडमी के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले एकेडमी के सभी 30 निशानेबाजों ने अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर मेरठ का नाम रोशन किया।
विज्ञापन


एकेडमी के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कोच विशाल भटनागर ने बताया कि मास्टर मेन इंडिविजुअल वर्ग में पंकज रॉयल ने स्वर्ण पदक जीता। पंकज रॉयल, पवन छाबड़ा और शैलेश कुमार शुक्ला की टीम ने मास्टर मेन टीम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। सब यूथ टीम वर्ग में गर्व भटनागर, सक्षम राणा और अक्षित भारद्वाज की टीम ने शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। यूथ टीम वर्ग में वीर चौधरी, दक्ष राणा और प्रणव चौधरी की टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कोच ने सभी खिलाड़ियों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरठ तथा उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें