फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शास्त्रीनगर की खूबसूरती को लगेंगे चार चांद

Tue, 13 Sep 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चौड़ी सड़कें, चमकती लाइटें और डबल पुल। जल्द ही सेंट्रल मार्केट को जोड़ने वाला शास्त्रीनगर का  अहम हिस्सा नए लुक में नजर आने वाला है। हापुड़ रोड से गढ़ रोड को वाया आरटीओ ऑफिस जोड़ने वाली सड़क के चौड़ीकरण का काम तेज हो गया है। कुल नौ करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव में पहले चरण का काम तो हो ही रहा है, साथ ही दूसरे चरण का करीब 4.75 करोड़ रुपये का बजट भी स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन


गढ़ रोड से हापुड़ रोड को वाया आरटीओ कार्यालय मिलाने वाली लगभग सवा दो किमी सड़क का नजारा अब बदलने वाला है। यह रोड़ चौड़ी की जा रही है। प्रथम चरण का काम तेज हो गया है। इस चरण में गढ़ रोड से सेंट्रल मार्केट चौराहा होते हुए आवास विकास के पास चौराहे तक का प्रस्ताव है।

यह प्रस्ताव कुल तीन करोड़ का था। यहां रंगोली मंडप के सामने का पुल भी डबल हो रहा है, जिस पर ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। चूंकि यहां से विद्युत लाइनों को भी शिफ्ट किया गया है तो इस पर बजट बढ़ गया था। यहां काम तेजी से हो रहा है और पुल पर भी लगातार निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन


मिली स्वीकृति 
4.75 करोड़ रुपये का बजट भी दूसरे चरण के लिए स्वीकृत कर दिया गया है। इस चरण में आवास विकास कार्यालय चौराहे से हापुड़ रोड तक काम होना है। अहम बात यह है कि पहले आरटीओ पुल को डबल करने का प्रस्ताव मंजूर नहीं हुआ था। लेकिन अवस्थापना की बैठक में अब इसके लिए भी पौने दो करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल गई है।

दस मीटर चौड़ी होगी रोड
यह रोड कुल 24 मीटर चौड़ी है पर इसे फिलहाल सात मीटर चौड़ी बनाया जा रहा है। कारण कि इसके दोनों तरफ गैस पाइप लाइनें हैं और इसे ज्यादा चौड़ा करना ठीक नहीं होगा। सात मीटर रोड और इसके दोनाें तरफ डेढ़ -डेढ़ मीटर की पटरी बनाई जा रही है। पत्थर भी डबल डाला जा रहा है। सड़क निर्माण होते ही यहां नई लाइटेें आदि लगेंगी तो यहां का स्वरूप बदल जाएगा।

ट्रैफिक होगा स्मूथ
यह रोड जहां दो अहम सड़कों को मिला रही है तो वहीं सेंट्रल मार्केट को कनेक्ट कर रही है। अब यहां से काफी ट्रैफिक गुजरता है। इस नई सड़क के नए तरीके से डेवलप होने के बाद उस सड़क पर ट्रैफिक कुछ कम होगा, जो गढ़ रोड से हापुड़ रोड को वाया पीवीएस मॉल जोड़ रही है। यानी विवि रोड का काफी लोड इधर आएगा।


इस सड़क को तेजी से बनाया जा रहा है। जल्द ही यहां दूसरे चरण पर भी काम शुरू होगा। आरटीओ पुल के लिए भी अवस्थापना बैठक में मंजूरी मिल चुकी है। निश्चित रूप से यह रोड अब बेहतर बन जाएगी।- राजीव गुप्ता, अधिशासी अभियंता आवास विकास
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें