फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP Weather: दो दिन कड़ाके की ठंड का अलर्ट, मेरठ में शीतलहर और प्रदूषण से जनजीवन बेहाल

Fri, 02 Jan 2026 11:04 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक कड़ाके की ठंड और शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। ठंड के साथ प्रदूषण भी बढ़ा, फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं।
विज्ञापन
मेरठ में केंट सोफिया स्कूल के पास छाया घना कोहरा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कड़ाके की सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक शीतलहर और तीखी ठंड का अलर्ट जारी किया है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान के कारण सुबह-शाम घरों से निकलना मुश्किल हो गया है, वहीं रात के समय ठंड का असर और अधिक बढ़ रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: New Year 2026: शुभ शुरुआत से मजबूत होंगे संकल्प और व्यापार, 2026 बनेगा समृद्धि का वर्ष 

ठंड से ठिठुरा जनजीवन
लगातार बढ़ती ठंड के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़कों पर चहल-पहल कम दिखाई दे रही है और लोग केवल मजबूरी में ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। ठंड से बचाव के लिए अलाव, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लिया जा रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को हो रही है।

 

प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किल
शीतलहर के साथ-साथ प्रदूषण भी लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बना हुआ है। हवा में नमी और कम गति के चलते प्रदूषक तत्व वातावरण में जमे हुए हैं, जिससे वायु गुणवत्ता में कोई खास सुधार नहीं हो पा रहा है। ठंड और प्रदूषण का यह दोहरा असर स्वास्थ्य के लिए खतरा बन रहा है।

 
विज्ञापन

तापमान में और गिरावट के आसार
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। मौसम के मिजाज में फिलहाल किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

सतर्क रहने की सलाह
मौसम विभाग और विशेषज्ञों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। गर्म कपड़े पहनने, सुबह-शाम अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने और स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें