वरिष्ठ जेल अधीक्षक, जिला कारागार मेरठ
- फोटो : अमर उजाला
कारागार सेवा में उत्कृष्ट कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए चौधरी चरण सिंह जिला कारागार मेरठ के वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा को एक बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। उन्हें महानिदेशक, कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदान किया जाने वाला प्रशस्ति चिन्ह ‘हीरक’ (DG Commendation Disc) प्रदान दिया जाएगा।
गणतंत्र दिवस 2026 पर होगा सम्मान
यह सम्मान डॉ वीरेश राज शर्मा को गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर प्रदान किया जाएगा। इसके लिए वे लखनऊ रवाना हो चुके हैं, जहां आयोजित होने वाले आधिकारिक समारोह में उन्हें यह सम्मान सौंपा जाएगा।
यह भी पढ़ें: Accident: मेरठ में नोएडा जैसा हादसा, आधा घंटा मदद मांगता रहा सनी, खुले नाले में ई-रिक्शा समेत गिरने से मौत
कारागार प्रशासन में उल्लेखनीय योगदान
डॉ वीरेश राज शर्मा ने मेरठ जिला कारागार में रहते हुए प्रशासनिक सुधार, अनुशासन, बंदियों के सुधारात्मक कार्यक्रमों और कारागार व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके इन्हीं प्रयासों को देखते हुए उन्हें यह प्रतिष्ठित प्रशस्ति चिन्ह प्रदान किया जा रहा है।