-चंदायन के एसएमडीएस इंटर कॉलेज में कराई गई प्रतियोगिता
फोटो-चार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। चंदायन के एसएमडीएस इंटर कॉलेज में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर निबंध लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता हुई। इसमें बच्चों ने हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमदत्तपाल ने फीता काटकर किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने निबंध लिखे, भारत और उत्तर प्रदेश का नक्शा बनाया। चित्रकला में अंतिम सैनी प्रथम, तानिया पाल द्वितीय, केशव पुंडीर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेखन में वंश प्रथम, वंशिका द्वितीय, विकल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक सोमदत्त पाल और प्रधानाचार्य नीरज हिरणवाल ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सतेंद्र शर्मा, मोहित, आकांक्षा, पूजा, स्वाति आदि उपस्थित रहे।