दुकानों पर ताले, रोजगार पर संकट
प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं के अनुसार, आवास एवं विकास परिषद की ओर से सैटबैक को लेकर नोटिस दिए जाने के बाद कई लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी हैं। लोगों ने दीवार, दरवाजे और खिड़कियां लगाकर दुकानों को बंद कर दिया है, जिससे उनका रोजगार प्रभावित हो रहा है।
सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका
इससे पहले सेक्टर-2 में भी महिलाओं ने इसी मुद्दे को लेकर धरना दिया था, जो अब समाप्त हो चुका है। क्षेत्रीय सांसद अरुण गोविल ने धरना स्थल पर पहुंचकर सुप्रीम कोर्ट में अधिवक्ता के माध्यम से याचिका दायर कराने का आश्वासन दिया था। बताया गया कि शनिवार को आठ महिलाएं दिल्ली में अधिवक्ता विवेक नारायण शर्मा से मिलीं और सोमवार को इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर दी गई।