फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ऑनलाइन मेड की तलाश पड़ी भारी, चिकित्सक दंपती को लगा 32 हजार का चूना

Wed, 07 Feb 2024 12:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक चिकित्सक दंपती को ऑनलाइन हाउस हेल्प की तलाश करना भारी पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित न्यूटिमा हॉस्पिटल की वरिष्ठ चिकित्सक को ऑनलाइन मेड की तलाश भारी पड़ गई। साइबर ठग ने उन्हें 32 हजार रुपए का चूना लगा दिया। पीड़िता ने मेडिकल थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

 

पुलिस के मुताबिक, डॉ. सुधि कांबोज और डॉ़ रोहित कांबोज न्यूटिमा हॉस्पिटल में वरिष्ठ चिकित्सक हैं। ब्रेस्ट एंड एंडोक्राइन सर्जन सुधि कांबोज कुछ दिन पहले इंटरनेट पर ऑनलाइन डोमेस्टिक हेल्प मेड एजेंसी सर्च कर रही थीं। तभी मोहित नाम के एक शख्स ने उनसे संपर्क किया। उसने खुद को दिल्ली की नरेला प्लेसमेंट एजेंसी का मालिक बताया।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  West UP News Live: UP बोर्ड परीक्षा के लिए नौ जोन, 21 सेक्टरों में बंटे 102 केंद्र, ICSC की परीक्षाएं 12 से

विज्ञापन

मोहित ने उन्हें कुछ मेड्स के फोटो और आई कार्ड की डिटेल भेजी। उन्होंने रोजलिया नाम की एक महिला को सलेक्ट कर लिया। इसके बाद मोहित ने एक ऑनलाइन कॉन्ट्रैक्ट उनके पास भेजा। साथ ही पेमेंट के रूप में 32 हजार की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।

आरोप है कि दिल्ली की कंपनी ने उन्हें मेड नहीं भेजी और न ही उनके पैसे वापस किए। सोमवार को महिला डॉक्टर ने मुकदमा दर्ज कराया। मेडिकल थाना प्रभारी सूर्यदीप ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें