स्कार्पियो पर लगा स्टीकर
- फोटो : अमर उजाला
काला घोड़ा और नोटों की गड्डियां, हथियार तस्करी की आशंका
रोबिन मोरल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में उसने काला घोड़ा लिखा है। वीडियो के साथ उसने काली गाड़ी रखे काले काम करे तू... गाना लगाया है। इस वीडियो में वह अपने साथियों के साथ नोटों की गड्डियां गिनता नजर आ रहा है। उसकी स्कॉर्पियो से पांच अवैध हथियार मिलने से इस बात की भी आशंका है कि वह अवैध हथियारों की तस्करी करता है।
हालांकि काला घोड़ा व अपनी काली स्कॉर्पियो के लिए भी लिख सकता है। उसके फेसबुक अकाउंट पर भाजपा से जुड़ी पोस्ट भी हैं। बताया गया है कि वह खुद को भाजपा नेता बताकर नेताओं के साथ रहता है और पोस्ट करता है। वह ब्लॉक प्रमुख बनने के लिए चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहा है। रोबिन मोरल ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। बड़ी संख्या में पांच-पांच सौ के नोट बिखरे हुए हैं और दो बच्चे नोटों से खेल रहे हैं।
इस मामले में दरोगा ज्ञानेंद्रपाल सिंह की तहरीर पर आयुध अधिनियम की धारा 3 और 25 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। हथियार मिलने की सूचना पर ही पुलिस गांव में गई थी। फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई है। आरोपी की तलाश में दो टीम दबिश दे रही हैं। आरोपी अवैध हथियार बेचता है या नहीं। इसकी भी जांच की जा रही है। - पंकज लवानिया, सीओ मवाना