फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पांडवनगर में कार से स्कूटी में टक्कर मारी, 'दिखाई नहीं देता' कहने पर सीने में घोंप दिया चाकू

Tue, 17 Jun 2025 10:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Crime News: ए ब्लॉक निवासी देव अरोड़ा ने एफ ब्लॉक मे खड़ी पार्षद की स्कूटी को टक्कर मार दी। वहां मौजूद पड़ोसी ने टोका तो उसके साथ देव भिड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
चाकू मारा। - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांडवनगर में बिना नंबर कार के सवार ने सोमवार रात स्कूटी में टक्कर मार दी। आरोपी ने विरोध करने पर मोहल्ले के दलप्रीत सिंह के सीने में चाकू घोंप दिया। बीचबचाव में आए भाजपा पार्षद संजय सैनी के भाई राजीव सैनी पर भी हमला कर दिया। राजीव के उंगली कट गई। चीख पुकार सुनकर भीड़ लग गई। लोगों ने आरोपी को जमकर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया। घायल दोनों युवकों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। मंगलवार को दलप्रीत की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन

 

सिविल लाइन थानाक्षेत्र के पांडवनगर-ए ब्लाक निवासी देव अरोड़ा ने कार से पांडवनगर एफ ब्लाक में पार्षद के मकान के सामने खड़ी उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। वहां पर खड़े पड़ोसी युवक दलप्रीत सिंह ने कार सवार देव अरोड़ा से कहा कि दिखाई नहीं देता क्या। नशे में गाड़ी चला रहा है क्या। 
 

इस पर देव अपनी कार से उतरा और दलप्रीत के सीने में चाकू घोंप दिया। पार्षद के भाई राजीव सिंह सैनी दौड़कर वहां पहुंचे। देव को रोका तो उसने राजीव पर भी चाकू से हमला कर दिया। राजीव की बाएं हाथ की एक उंगली कट गई। जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई।
 

लोगों ने देव अरोड़ा से चाकू छीना और उसकी पिटाई कर दी। सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी देव को हिरासत में लिया और थाने ले आई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें दलप्रीत की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनको निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। 
 
विज्ञापन

पार्षद संजय सैनी ने बताया कि देव अरोड़ा अक्सर नशे में गाड़ी चलाता है। पहले भी कई बार उसको रोका गया। विरोध करने पर लोगों से मारपीट कर देता है। सोमवार को भी उसने चाकू से हमला किया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना कि आरोपी देव अरोड़ा नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था। पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें