फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: युवाओं को नशेड़ी बनाने की बड़ी साजिश, 124 किलो गांजा जब्त, तस्करों ने जो बताया, वो दिमाग हिला देगा

Tue, 17 Jun 2025 10:30 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

 four smugglers caught: जंगलों और चोर रास्तों के जरिये मेरठ लाकर गांजा इकट्ठा किया जाता था। उसके बाद फुटकर में युवाओं को बेचा जा रहा था। पुलिस ने चार तस्कर गिरफ्तार कर 50 लाख कीमत का गांजा जब्त किया है।
विज्ञापन
पकड़े गए चारों गांजा तस्कर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टॉस्क फोर्स) यूनिट मेरठ, स्वॉट ग्रामीण टीम और मवाना पुलिस ने अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह के सरगना समेत चार लोगों 124 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी इसे उड़ीसा से ट्रक में लेकर आ रहे थे। आरोपियों के पास से कार भी मिली है। गांजे की कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई गई है। कोर्ट में पेश कर चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जब्त किया गांजा। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि एक सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे मेरठ-पौड़ी हाईवे पर फ्लाईओवर से सर्विस रोड पर खड़े ट्रक की तलाशी ली। ट्रक से 124 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। ट्रक के पास खड़ी आई-20 कार से गौरव राठी निवासी दूधाहेड़ी थाना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर और अरविंद कमार निवासी दूधली बांगर थाना मवाना, ट्रक के अंदर बैठे चालक वाजिद खान निवासी मोहल्ला कल्याण सिंह मवाना और हेल्पर कपिल निवासी बिसौला इंचौली को गिरफ्तार किया। आरोपी गांजा उडीसा से लेकर आ रहे थे। उनके पास से दो मोबाइल, तीन आधार कार्ड, दो डीएल और 20200 रुपये बरामद किए गए।
 

गांजा तस्करों का ट्रक। - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ में गिरोह के सरगना गौरव राठी ने बताया कि पहले भी शराब तस्करी व अन्य मामलों में कई बार जेल जा चुका है। आई-20 कार से अरविंद को अपने साथ लेकर ट्रक के साथ उड़ीसा में उमरकोट के पास बोरई के जंगलों और अलग-अलग जगहों से कई लोगों से गांजा लेकर ट्रक में लाते रहे हैं। मवाना के पास अरविंद के गांव दूधली के जंगलों में ट्रक से उतारकर गांजा छिपाकर रख देते हैं। 
 

आरोपियों के पास से बरामद कार। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद फुटकर में आसपास के जनपदों व एनसीआर में बेच देते हैं। एक साथी दिनेश कुमार निवासी सकौती टांडा का रहने वाला है। वह गांजा खरीदता और बिकवाता है। ट्रक के चालक और हेल्पर वाजिद व कपिल अधिक पैसा कमाने के लालच में ट्रक में गांजा छिपाकर लाने में हमारी मदद करते हैं। पुलिस ने चारों का चालान कर जेल भेज दिया।
 

जेल से आते ही फिर तस्करी में लगा गौरव राठी
एसएसपी ने बताया कि चारों तस्कर पेशेवर अपराधी हैं। इनकी विस्तृत जांच के लिए टीमें लगाई गई हैं। गैंग के सरगना गौरव राठी पर आबकारी, गैंगस्टर एक्ट आदि के मुजफ्फरनगर व मेरठ में नौ मुकदमें हैं। गौरव राठी 31 मार्च 2022 को थाना बोरई जिला धनतरी छत्तीसगढ में गांजे के साथ पकड़ा गया था। इसमें 27 महीने जेल में रहा।
 
विज्ञापन

ट्रक में मैली के नीचे दबा था गांजा
गांजा बड़ी ही तरकीब से छिपाकर लाया गया था। छह पैकेट ट्रक चालक की सीट के ऊपर बने केबिन से बरामद हुए और 20 पैकेट ट्रक में चीनी मिल की मैली के बीच में दबाए गए थे। इन्हें निकालने में पुलिस को कडी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को पता था कि गौरव राठी भाड़े का ट्रक लेकर गया है। इसके बाद टीम बनाकर गौरव राठी के पीछे लगा दी गई थी। गैंग की लोकेशन ट्रेस की गई और लगातार पीछा गया। मंगलवार सुबह उडीसा से लाया गया गांजा ट्रक समेत पकड़ लिया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें