सकौती स्थित फार्म हाउस में रविवार को माता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सरधना विधायक संगीत सोम और विशिष्ट अतिथि पूर्व एमएलसी हरपाल सैनी रहे। इस दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया।
संगीत सोम ने कहा कि भाजपा बेटियों के सम्मान और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। जिसने भी अखिलेश यादव की बेटी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। लेकिन सपा मुखिया ने राजू पाल की पत्नी को पार्टी से निकाल कर साबित कर दिया कि वह नारियों का कितना सम्मान करते हैं। इस बार सरधना में सपा तीसरे नंबर पर रह जाएगी।
आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में सबसे अधिक दंगे हुए। पीडीए का मतलब "पाकिस्तान डेवलपमेंट अथॉरिटी" है। सपा शासन में देश के महापुरुषों को सम्मान नहीं मिला, जबकि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महापुरुषों के योगदान को उचित पहचान मिली है। संगीत सोम ने कहा कि वर्षों तक इतिहास की पुस्तकों में मुगलों को महान बताकर पढ़ाया गया, जबकि देश के वीरों और महापुरुषों के योगदान को पर्याप्त स्थान नहीं दिया गया।
उन्होंने कहा कि मुगलों और देश के महापुरुषों का संग्रहालय बनाया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी सही इतिहास जान सके। देश के महापुरुषों को माला पहनाई जानी चाहिए और मुगलों को जूतों की माला पहनाई जानी चाहिए। समारोह में अतिथियों ने मेधावी छात्राओं को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संचालन हितेश पाल ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश पाल, मनोज चिरौड़ी, नवीन, अशोक, सतबीर, संजय आदि मौजूद रहे।
ये भी देखें...
M
uzaffarnagar: युवती को जंगल ले जाकर पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, FIR दर्ज कर तलाश शुरू