मेरठ के सरधना में ईद उल अजहा के अवसर पर सरधना क्षेत्र के जुल्हेड़ा रोड पर उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब खुले में कुर्बानी के अवशेष फेंके जाने पर स्थानीय लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा ठेले से यहां अवशेष फेंके गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। वहीं, अवशेष को लेकर पहुंचे पालिका कर्मचारियों ने तुरंत सफाई शुरू की और ठेले में भरकर अवशेषों को निर्धारित स्थल पर ले जाया गया।