फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के खूनी नाले: नंगलाताशी के नाले में मिली लाश, महज 10 दिन में चौथी मौत, हर घटनास्थल के पास शराब का ठेका

Tue, 23 Jun 2026 11:13 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ के सरधना स्थित मोहल्ला भाटवाड़ा निवासी संजय पुताई का काम करते थे। मंगलवार सुबह उनका शव नाले में पड़ा मिला। शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सोशल मीडियो पर फोटो देखकर पहुंचे परिजनों ने आकर शिनाख्त की। 
विज्ञापन
संजय की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के नंगलाताशी गांव में मंगलवार को खुले नाले में सरधना के भाटवाड़ा मोहल्ला निवासी संजय (50) का शव मिला। पुलिस का कहना है कि संजय के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। खुले नाले में शव मिलने की यह 10 दिन में ये चौथी घटना है। इसके बावजूद नगर निगम ने खुले नालों को बंद करने का कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन

 

नंगलाताशी में मंगलवार सुबह खुले नाले में एक शव पड़ा मिला। शव देखकर लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को बुलाया गया। इसके बाद शव को नाले से निकालकर जांच की गई। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन मौके पर शिनाख्त नहीं हो पाई। लोअर और हरे रंग की शर्ट पहनी हुई थी। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया। मृतक के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर पहचान करने का प्रयास किया गया। शाम को मृतक की पहचान संजय के रूप में हुई और परिजनों को सूचना दी गई।
 

बताया गया कि सोमवार को नाले की सफाई की गई थी। इसके बाद नाले को खुला छोड़ दिया गया। नाले से लगभग 200 मीटर की दूरी पर शराब का ठेका भी है। भाटवाड़ा के सभासद मुकेश कुमार ने बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप पर शव का फोटो देखकर उन्होंने पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। संजय पुताई का काम करते थे। वह दो-तीन दिन से कंकरखेड़ा में काम कर रहे थे। काम करने के बाद वहीं रुक जाते थे। उनके तीन बेटे और एक बेटी है। दो बेटे और बेटी की शादी हो चुकी है।
 

10 दिन में खुले नाले में मिले शव 
14 जून - मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में ओडियन नाले से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई।
16 जून - ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर माधवपुरम गेट के पास खुले नाले में आरकेपुरम निवासी बाइक मैकेनिक रवि (25) का शव मिला।
18 जून - जाकिर कॉलोनी निवासी अब्दुल समद (15) का शव मिला। उसकी हत्या कर शव नाले में फेंका गया था।
विज्ञापन

खुले नाले बंद कराने के लिए निगम को लिखेंगे पत्र
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि नाले में गिरने से संजय की मौत हुई है। आशंका है कि वह नशे की हालत में नाले में गिर गए थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। खुले नाले बंद कराने के लिए निगम को पत्र लिखा जाएगा।
-  विनायक गोपाल भोसले, एसपी सिटी

ये भी देखें...
मुठभेड़ में बदमाश ढेर: पार्षद, क्रिकेटर से दरिंदा बना सत्तू, नौकरी दिलाने के बहाने लूटता था किशोरियों की अस्मत

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें