फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Pulwama Encounter: डिंपल, मैं स्पेशल टास्क पर जा रहा हूं, सुबह बात करूंगा, लेकिन...

Mon, 18 Feb 2019 01:36 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के जांबाज सिपाही अजय कुमार रविवार रात को पुलवामा एनकाउंटर में शहीद हो गए है। अजय ने रविवार रात 10 बजे ही पत्नी से बात की थी। उन्होंने पत्नी से कहा था कि मैं स्पेशल ऑपरेशन पर जा रहा हूं। अब मैं सुबह बात करूंगा। लेकिन सोमवार सुबह सेना की ओर से फोन आया तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

2 of 6
martyr ajay kumar
शहीद जवान ने आखिरी बार अपनी पत्नी डिंपल से फोन पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि फिक्र मत करना मैं एक स्पेशल टास्क पर जा रहा हूं। सोमवार सुबह पति की शहादत की खबर सुनते ही पत्नी डिंपल बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

3 of 6
martyr ajay kumar
जानकारी के अनुसार शहीद जवान अजय 7 अप्रैल 2011 को '20 ग्रेनेडियर्स' में नियुक्त हुए थे। फिलहाल वह 55 राष्ट्रीय राइफल्स में तैनात थे। परिजनों ने बताया कि अजय 31 जनवरी को एक माह की छुट्टी के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। तीन दिन पहले ही पुलवामा हमले के बाद परिजनों को उनकी चिंता होने लगी थी, जिसके बाद परिजनों ने अजय से फोन पर बात की थी।

4 of 6
martyr ajay kumar
अजय के पिता वीरपाल सिंह सेना से रिटायर्ड हैं। वहीं अजय अपने परिवार के इकलौते चिराग थे। दरअसल, उनके भाई की सात माह पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अजय की शादी चार साल पहले हुई थी। उनका एक ढाई साल का बेटा है। जिसका नाम आरव है।
विज्ञापन

5 of 6
martyr ajay kumar
बता दें कि दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिन इलाके में रविवार आधी रात के बाद लगभग डेढ़ बजे शुरू हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। इस मुठभेड़ में मेजर समेत चार जवान शहीद हो गए जबकि एक जवान घायल हुआ है। इस मुठभेड़ में मेरठ के जवान अजय कुमार भी शहीद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
martyr ajay kumar son
मुठभेड़ के दौरान आतंकी जिस इमारत में छिपे थे उनके ठिकाने को भी सेना ने उड़ा दिया है। पूरे इलाके को घेरकर सेना का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें