फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: नौचंदी मेले में परफॉर्म करने आई रशियन कलाकार के साथ होटल में अभद्रता, आपत्तिजनक वीडियो वायरल

Thu, 05 Jun 2025 05:45 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

रूस की एक कलाकार नौचंदी मेले में मछली के रूप में परफाॅर्म करने आई हुई है और गढ़ रोड स्थित नामचीन होटल में ठहरी। यहां रात के समय होटल में खुलेआम एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में था। शिकायत पर युवती का होटल चेंज किया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौचंदी मेले में एक शो में मछली के रूप में फरफॉर्म करने रूस से आई कलाकार युवती ने खुद को असुरक्षित बताया है। इस संबंध में उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। इस कलाकार के रुकने की व्यवस्था गढ़ रोड पर एक नामचीन होटल में की गई थी। शिकायत के बाद आयोजकों ने उसका होटल बदलवाया।
विज्ञापन

 

मंगलवार रात नौचंदी का कार्यक्रम करने के बाद रूसी कलाकार को गाड़ी से होटल छोड़ दिया गया। काफी देर वह गेट खुलने का इंतजार करती रही। जब कोई नहीं आया तो वह खुद ही साइड का दरवाजा ढूंढकर होटल में गई। अंदर रिसेप्शन एरिया में अंधेरा था। एक युवक सोफे पर आपत्तिजनक स्थिति में सोया हुआ था। 
 

उस युवक को देखकर रूसी कलाकार दहशत में आ गई। उसने मोबाइल से वीडियो बनाकर आयोजक को भेजी। उसने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए असुरक्षा दर्शाते हुए होटल बदलवाने की मांग की। 
 
विज्ञापन

आयोजक ने भी इसे शर्मनाक बताया और होटल के मैनेजर से शिकायत की। बाद में इस कलाकार को दूसरे होटल में शिफ्ट कर दिया। उक्त वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी का कहना है कि इस मामले में पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।

यह भी देखें...
Inspector Nargis Khan: आय 5.36 करोड़ और खर्चा 10.59 करोड़, आखिर कहां से हुई मोटी कमाई, जांच में खुलेंगी परतें    
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें