मेरठ कैम्पा गोदाम में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
खेतों की ओर से चढ़े थे चोर
पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। गोदाम की छत पर कीचड़ लगे पैरों के निशान मिले हैं, जिससे अनुमान है कि चोर पीछे के खेतों के रास्ते से गोदाम में दाखिल हुए। जांच में यह भी सामने आया कि गोदाम में 8 CCTV कैमरे लगे थे, जिनकी रिकॉर्डिंग DVR में थी, जिसे चोर साथ ले गए।
साहिल ने बताया कि कंपनी में 25 से 30 कर्मचारी कार्यरत हैं और गोदाम से जिलेभर में कैंपा की सप्लाई होती है। उन्होंने यह भी बताया कि चोरी से एक दिन पहले दो कर्मचारियों को काम में लापरवाही के चलते नौकरी से निकाला गया था, जिससे उन पर शक गहराया है।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की जानकारी पर एसपी सिटी अंतरिक्ष जैन मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।