फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: तीन हजार की रिश्वत लेकर छोड़ा लूट का आरोपी, दरोगा व हेड कांस्टेबल पर FIR; मां ने ही खोल दी पोल

Wed, 17 Jun 2026 08:31 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नौचंदी थानाक्षेत्र में लूट के मामले में रिहान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। मकबरा घोसियान निवासी रिहान को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का निर्देश था। नौचंदी थाने के दरोगा ने केसरगंज चौकी पर आरोपी को रखा और रिश्वत लेकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लूट के आरोपी रिहान को हिरासत में लेने के बाद दरोगा अनूप कुमार और हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने तीन हजार रुपये रिश्वत लेकर छोड़ दिया। आरोपी की मां रिहाना ने इसकी शिकायत थाने में की तो फुटेज से आरोपी को हिरासत में लेकर केसरगंज चौकी में रखने की पुष्टि हुई। इसके बाद दरोगा और सिपाही पर भ्रष्टाचार अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी रिहान के साथ दरोगा और सिपाही को तलाश रही है।
विज्ञापन

 

रेलवे रोड थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी में थाना प्रभारी विजय कुमार ने कहा है कि न्यायालय ने वर्ष 2023 में नौचंदी थाने में दर्ज किए गए लूट के मामले में एक जून को आरोपी रिहान के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। मकबरा घोसियान निवासी रिहान को 17 जून तक गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का निर्देश था।
 

नौचंदी थाना प्रभारी निरीक्षक ने चार जून को थाने पर तैनात दरोगा अनूप कुमार को वारंट तामील करने का कार्य सौंपा था। दरोगा अनूप कुमार ने रेलवे रोड थाने के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार के साथ मिलकर रिहान की तलाश शुरू की। 12 जून को दोपहर 3:30 बजे दोनों ने रिहान को गिरफ्तार कर लिया। वे रिहान को केसरगंज चौकी पर ले आए। उन्होंने चौकी प्रभारी या अन्य उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना नहीं दी। थाने के अभिलेखों में भी आरोपी को हिरासत में लेने की जानकारी नहीं दी।
 

बाइक पर आरोपी को ले जाते दिखे पुलिसकर्मी
रिहान की मां रिहाना ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उनसे तीन हजार रुपये की रिश्वत ली। रिश्वत लेने के बाद उन्होंने रिहान को केसरगंज पुलिस चौकी से छोड़ दिया। इस आरोप की पुष्टि के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई। फुटेज में अनूप कुमार और दिनेश कुमार रिहान को लाल रंग की मोटरसाइकिल पर ले जाते दिखे। कार्रवाई की जानकारी होने पर दोनों पुलिसकर्मी भाग गए।
विज्ञापन

ये बोले सीओ
भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा 7/13 (1) (बी) और बीएनएस की धारा 199 के तहत पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। दोनों पुलिसकर्मियों सहित आरोपी रिहान को भी तलाश किया जा रहा है।
- विश्व ज्योति राय, सीओ कैंट

ये भी देखें...
UP: मेरठ में मिले असम और वेस्ट बंगाल के 200 परिवार, केवल 70 लोगों के पास आधार कार्ड; अलर्ट हुई पुलिस

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें