सूरजकुंड स्थित आर्य नगर में रविवार को सिक्योरिटी कंपनी के मालिक के घर में घुसकर बदमाशों ने पांच लाख रुपये कैश और चार लाख की ज्वेलरी लूट ली। बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से दोनों आरोपियों रवि और नीरज को पकड़ा लिया। पुलिस माल बरामदगी के प्रयास में जुटी है। हालांकि पुलिस चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।