फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में नहीं थम रहा अपराध, पुलिस चौकी के पास कप्तान से लूटे 2.55 लाख

Fri, 31 Aug 2018 04:46 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे में कैद लाल घेरे में बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। मेरठ में दिल्ली रोड स्थित मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास दिनदहाडे़ पेपर सप्लायर कप्तान सिंह से बदमाशों ने लूट कर ली। कनपटी पर पिस्टल तानकर 2.55 लाख रुपये लूटकर बदमाश फरार हो गए। दिन भर पुलिस वारदात को छुपाने में लगी रही। लेकिन देर रात केस दर्ज हो गया।

विज्ञापन


परतापुर थानाक्षेत्र के गावड़ी गांव निवासी कतान सिंह उर्फ कप्तान पसवाड़ा पेपर मिल में सप्लायर हैं। दोपहर करीब 12:15 बजे कप्तान मोहिउद्दीनपुर पुलिस चौकी के पास अपने ऑफिस में बैठे थे। आरोप है कि नकाबपोश तीन बदमाश हथियारों से लैस होकर ऑफिस में घुसे। पंडित ट्रांसपोर्ट वालों से मिलने की बदमाशों ने बात कही। इससे पहले कप्तान सिंह कुछ समझ पाते कि एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने तलाशी लेनी शुरू कर दी। एक बैग में रखे ढाई लाख रुपये और कप्तान सिंह की जेब से पांच हजार रुपये लूट लिए। बदमाश पैसा लेकर वहां से मोदीनगर की तरफ फरार हो गए। बदमाश उनके दो मोबाइल फोन भी ले गए। 

इसके बाद पीड़ित कप्तान सिंह ने पुलिस चौकी पर जाकर इसकी जानकारी दी। जिले में नए एसएसपी अखिलेश कुमार ने चार्ज संभाला है, इसको देखते हुए दिन भर पुलिस घटनाओं को छुपाती रही। एसपी सिटी ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक बनकर आए और जेवर ले उडे़

शारदा रोड पर एक ज्वैलरी शॉप पर गाहक बनकर आए बदमाश डेढ़ लाख के टॉप्स लेकर फरार हो गए। एक बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पीड़ित व्यापारी ने तहरीर दी है। शारदा रोड पर अंकित गर्ग की पारस ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। अंकित के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर दुकान पर एक युवक आया। उसने पहले चांदी के ताबीज देखे। इसके बाद सोने के टॉप्स दिखाने को कहा। कई टॉप्स देखने के बाद भी वे उसे पसंद नहीं आए। उसने दूसरे दिखाने को कहा। वो जैसे ही दूसरे टॉप्स अलमारी से लेने के लिए मुड़ा तो युवक खड़ा हो गया और कहा कि वो अपनी पत्नी को लेकर आ रहा है। ये कहकर उसने टेबल पर रखे सभी टॉप्स उठाए और बाहर खडे़ अपने साथी की बाइक पर बैठकर फरार हो गया। बाद में भाजपा नेता तुषार गुप्ता आदि के साथ व्यापारी ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने भी फोन पर पुलिस से बात की। वहीं ज्वैलरी शॉप के पास एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाहर खड़ा बदमाश कैद हो गया। एसएसआई विनय कुमार ने बताया कि फुटेज के आधार पर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें