फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देवीनगर में मिले संरक्षित पशुओं के अवशेष, भाजपा नेताओं का हंगामा, पुलिस ने ये बात कहकर किया शांत

Wed, 11 Jun 2025 10:12 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

BJP Leaders Protest In Meerut: भाजपा नेताओं ने बताया कि हिंदू आबादी में अवशेष से भरे आठ कट्टे सड़क पर पड़े हुए मिले। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और जांच के लिए सैंपल लैब भेजे।
विज्ञापन
हंगामा करते भाजपा नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Meerut city News: नौचंदी थाना क्षेत्र के देवी नगर में संरक्षित पशुओं के अवशेष मिलने पर भाजपा नेताओं ने हंगामा कर दिया। सूचना पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को शांत कराया। नगर निगम की टीम ने जांच के लिए सैंपल लैब भेज दिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

 

रेल, खेल और उड्डयन मंत्रालय के सदस्य अंकित चौधरी को सूचना मिली कि देवी नगर में हिंदू आबादी में आठ कट्टे सड़क पर पड़े हुए हैं। जिसमें मीट और संरक्षित पशुओं के अवशेष हैं। वह कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। 
 

सूचना पर सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी नौचंदी और सिविल लाइन पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। अंकित चौधरी ने सीओ से कहा कि हिंदू आबादी में जिस तरह से अवशेष फेंके गए हैं, इससे एक समुदाय के लोग माहौल खराब करना चाहते हैं। लगातार इस तरह की घटनाएं हो रही हैं।
 

इस मामले में संबंधित चौकी प्रभारी और फैंटम पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उनके क्षेत्र में खुलेआम सड़क पर अवशेष फेंके गए हैं, उस वक्त पुलिस कहां थी। इस पर सीओ सिविल लाइन ने नौचंदी पुलिस को मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी खंगालकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद ही मामला शांत हुआ। नगर निगम की टीम जांच के लिए सैंपल ले गई। इस दौरान पार्षद उत्तम सैनी, अभिषेक शर्मा, नितिन कुमार, अंशुल गुप्ता, मनोज, अमन गुप्ता, धनंजय आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

फूलबाग चौकी हुई थी निलंबित
नौचंदी क्षेत्र में संरक्षित पशुओं के कटान की यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी फूलबाग कालोनी में बसपा कार्यालय के पास पशुओं के अवशेष मिले थे। इस मामले में भी भाजपा नेताओं ने हंगामा किया था। एसएसपी डा. विपिन ताडा ने पूरी फूलबाग पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया था।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें