फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: ईदगाह के पास मिला चिनाई मिस्त्री का शव, राेते-बिलखते पहुंचे परिजनों ने बताई ये बात

Wed, 11 Jun 2025 10:04 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

समौली में ईदगाह के पास सतीश का शव मिला। उसका शव धूप के कारण झुलस चुका था। वह शराब पीने का आदी था और सोमवार से लापता था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Death - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौराला के समौली गांव स्थित ईदगाह के पास मंगलवार सुबह सतीश (48) का शव पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

 

मंगलवार सुबह किसान खेतों पर कार्य करने जा रहे थे। किसानों ने ईदगाह के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा और मामले की सूचना पुलिस को दी। जानकारी होने पर मृतक के भाई अरविंद, अमरीश, विनोद और बेटा काले मौके पर पहुंचे और सतीश के रूप में मृतक की पहचान की। 
 

अरविंद के अनुसार, मृतक की पत्नी सीमा, बेटी अंजली, खुशी, बेटा काले, वंश मुजफ्फरनगर के जानसठ में रहते हैं। मृतक चिनाई मिस्त्री का काम करता था और समौली गांव में रहता था। बताया कि वह शराब पीने का आदी था। मृतक सोमवार देर रात तक घर नहीं पहुंचा था। सतीश का शव मिलने पर परिजनों में मातम पसर गया।
 
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया शराब पीने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। गर्मी और धूप के चलते शव की खाल झुलस गई थी। फोरेंसिक टीम की जांच के बाद सतीश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों ने फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं दी है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें