मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र के जानी थाना क्षेत्र में गंगनहर मार्ग पर गांव साहलानगर में स्थित एक पीर स्थल को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मेरठ के सरधना विधानसभा क्षेत्र के जानी थाना क्षेत्र में गंगनहर मार्ग पर गांव साहलानगर में बुधवार की सुबह उस समय तनाव फैल गया जब ग्रामीणों ने देखा कि वहां स्थित पुराने पीर स्थल को किसी ने तोड़ दिया है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। थाना जानी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। गांव में धार्मिक भावनाएं भड़कने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पीर स्थल को क्षतिग्रस्त करने वाले अज्ञात व्यक्तियों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर रोष है, लेकिन पुलिस के दखल के बाद से स्थिति नियंत्रण में है।