फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Meerut: सितंबर में 81 मिमी बारिश से तर हुआ मेरठ, कक्षा 8 तक के स्कूलों में छुट्टी-AQI भी सुधरा

Mon, 01 Sep 2025 10:49 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में साढ़े चार घंटे में 81 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 100 मिमी तक बारिश की संभावना है। बारिश के चलते जिलाधिकारी ने कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। बारिश से शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 50 से नीचे आ गया है।
विज्ञापन
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में सितंबर की शुरुआत भारी बारिश के साथ हुई। रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक साढ़े चार घंटे में 81 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में 100 मिमी तक बारिश की संभावना है। लगातार बारिश से मौसम का मिजाज खुशनुमा हो गया है और अगले दो दिन तक ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद जताई गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बारिश बनी आफत: मेरठ पुलिस लाइन में जर्जर क्वार्टर की छत गिरी, आठ लोग दबे-तीन बच्चे भी घायल

मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
बारिश के चलते बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल
बारिश के चलते जिलाधिकारी ने एहतियात के तौर पर सोमवार को कक्षा 8 तक के सभी स्कूल बंद करने का आदेश जारी कर दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी (BEO)आदेश का पालन सुनिश्चित करें।

मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
एक्यूआई भी सुधरा
लगातार हो रही बारिश से मेरठ की वायु गुणवत्ता में भी बड़ा सुधार देखा गया है। सोमवार सुबह एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 50 से नीचे पहुंच गया। आसपास के जिलों में भी हवा साफ हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि सितंबर में बारिश का यह दौर सामान्य है और 15 सितंबर के बाद से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Orange Alert For Rain: मेरठ में भारी बारिश के कारण कक्षा 8 तक के स्कूलों में छुट्टी घोषित 
विज्ञापन

मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में आज का दिनमान व मौसम
तापमान 25.2°C
न्यूनतम: 22.4°
उच्चतम: 25.8°
सूर्योदय  05:57 am
सूर्यास्त 06:42 pm
हवा की गति -20.4 km/h
आर्द्रता -93%
बारिश की संभावना -49%
चंद्रोदय -8:07pm
चंद्रास्त - 12:07 pm 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें