युवती की हालत में नहीं हुआ सुधार, रविवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ा
युवती को मेरठ के जसवंत राय हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर रात को मेरठ स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया था। जहां पर युवती ने रविवार सुबह करीब 8:30 बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
सूचना पर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद युवती का शव गांव पहुंचा। उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
यह भी पढ़ें: Meerut Weather: मेरठ में बदला मौसम का मिजाज, बादलों और हवा ने दी गर्मी से राहत
पानी नहीं था तो दोनों ने दूध से निगला सल्फास
ग्रामीणों ने बताया कि सचिन ने जब युवती को फोन कर अपनी डेयरी पर बुलाया था। सचिन पहले से ही सल्फास का पैकेट लेकर आ चुका था। लेकिन वहां पर पानी नहीं था। सचिन ने सल्फास युवती के मुंह रखवाया और फिर दूध पिलाकर उसे निगलवा दिया।
इसके बाद आरोपी ने खुद भी इसी तरह दूध से सल्फास निगल लिया। युवती की मां ने भी जबरन सल्फास निगलवाने का आरोप सचिन पर लगाया था। युवती ने भी मरने से पहले पुलिस को दिए गए बयान में सचिन पर जबरदस्ती सल्फास निगलवाने का आरोप लगाया था।
गांव में तनाव की स्थिति, पुलिस तैनात
मामला एक ही गांव और आसपास घरों का होने के चलते युवक और युवती पक्ष के लोगों में दोनों की मौत के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखते हुए गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है।