मेरठ के टीपी नगर में एक और सिरफिरे आशिक ने एक युवती को जान से मारने की धमकी दे दी। आरोपी दुष्कर्म मामले में जेल से छूटकर आया है। युवती से जबरन समझौता कराने के लिए आरोपी दबाव डाल रहा है।
टीपी नगर पुलिस ने पांच महीने पहले दुष्कर्म के मामले में रोहित को जेल भेजा था। पड़ोस में रहने वाली एक युवती ने रोहित पर आरोप लगाया था। दो दिन पहले आरोपी जेल से छूट कर आया और वह युवती को धमकी दे रहा है कि अगर समझौता नहीं किया तो वह उसकी हत्या कर देगा। इस मामले की जानकारी लगने पर टीपी नगर थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी वहां से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: बिजनौर में मिली हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे की लोकेशन, तलाश में जुटे अफसर, चेकिंग अभियान जारी
बता दें कि टीपी नगर के शिव पुरम कॉलोनी में 27 जून को एक सिरफिरे आशिक ने पिता पुत्री ही हत्या कर दी थी। उसके बाद टीपीनगर के शिवपुरी मोहल्ले में एक और सिरफिरे आशिक ने युवती को धमकी दे दी थी। उक्त युवती की शादी 27 जून को हुई थी जिसके बाद से आरोपी परेशान था।
टीपी नगर में लगातार सिरफिरे आशिक धमकी दे रहे। सीओ ब्रह्मपुरी चक्रपाणि त्रिपाठी का कहना है कि ऐसे मामलों में तुरंत पुलिस गंभीर हो रही है और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा रहा है। रोहित को भी पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज देगी।