फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दुकान के अंदर खींचकर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म, मासूम की चीखें सुनकर कांपा कलेजा, सरधना में तनाव

Mon, 28 Jul 2025 07:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

नगर के एक मोहल्ले में बच्ची दुकान से सामान लेने गई थी। तभी दुकानदार अनमोल ने वारदात को अंजाम दिया। लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना नगर के एक मोहल्ले में आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुकानदार ने दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर आए लोगों ने आरोपी को पीटकर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण नगर में तनाव का माहौल है।
विज्ञापन

 

सोमवार दोपहर करीब एक बजे आठ वर्षीय बच्ची मोहल्ले की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने बच्ची को अकेला देखकर उसे दुकान के अंदर खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोग दुकान पर पहुंचे और बच्ची को बदहवास हालत में देखकर आक्रोशित हो गए। 
 

उन्होंने बच्ची को घर भेजा और आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। बच्ची के परिजनों ने थाने पहुंचकर नामजद तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल बच्ची का मेडिकल करवाया और आरोपी अनमोल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 
 
विज्ञापन

आरोपी अनमोल दूसरे वर्ग का है, इस कारण क्षेत्र में तनाव व्याप्त है। वार्ड सभासद सहित कई लोग थाने पहुंचे और पुलिस से कठोर कार्रवाई की मांग की। थाना पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें