पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि से सरसों और आलू की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। गलियों, मोहल्लों और मुख्य सड़कों पर जलजमाव हो गया, हालांकि किसानों ने बारिश को गेहूं की फसल के लिए लाभदायक बताया।
वहीं बिजली प्रमुख शहरों और कस्बों में बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। मुजफ्फरनगर के पुरकाजी में बारिश से पशु व्यापारी दिलशाद कुरैशी के मकान की कच्ची छत गिरने से मलबे में दबकर उनकी पत्नी सितारा (36) की मौत हो गई और उसके तीन बच्चे घायल हो गए।