फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेव पार्टी की सूचना पर छापेमारी, होटल में पकड़े गए छात्र-छात्राओं से पूछताछ, सामने आई ये बात

Mon, 12 Nov 2018 04:15 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में रविवार रात रेव पार्टी की सूचना पर हड़कंप मच गया। परतापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारा। मौके से पकड़े गए छात्र-छात्राओं से पूछताछ की। एसपी सिटी के अनुसार पूछताछ में सामने आया कि यहां बर्थडे पार्टी चल रही थी। हालांकि पार्टी बंद कराते हुए छात्र-छात्राओं को उनके परिजन बुलाकर सुपुर्द किया गया।  

विज्ञापन


मामला परतापुर थाने के पास ही एक होटल का है। पुलिस के अनुसार रविवार रात करीब 10:30 बजे सूचना मिली कि होटल में रेव पार्टी चल रही है। जिस पर परतापुर इंस्पेक्टर नीरज मलिक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने होटल में मौजूद मिले युवक और युवतियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि वह सभी एक स्थानीय कॉलेज के छात्र और छात्राएं हैं। 

पुलिस ने उनके परिजनों को फोन करके होटल बुला लिया। इस दौरान छात्राओं को परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया। वहीं चार युवकों को थाने ले जाया गया। हालांकि बाद में इन युवकों को भी परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार इस होटल में रेव पार्टी की सूचना पर एक साल पहले भी छापा मारा गया था। पुलिस ने होटल के मैनेजर से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि एक भाजपा नेता ने कॉल करते हुए कहा कि यदि कोई शराब पार्टी या गंभीर मामला नहीं है तो सभी को परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ दिया जाए। वहीं चर्चा रही कि परतापुर पुलिस ने साठगांठ कर युवकों को छोड़ दिया।

गलत निकली सूचना
होटल में रेव पार्टी की सूचना दी गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो बर्थडे पार्टी निकली। रात साढ़े दस बजे के बाद पार्टी बंद करा दी गई थी। छात्र-छात्राओं को परिजनों की सुपुर्दगी में छोड़ा गया है। -रणविजय सिंह, एसपी सिटी

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें