अधिकारियों से हुई वार्ता
शनिवार को मेडा के एक्सईएन पवन भारद्वाज किसानों से वार्ता करने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को बताया कि मेरठ मंडपम स्थल का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा और शासन स्तर पर बड़े प्रतिकार के तहत मुआवजा देने को लेकर बातचीत चल रही है।
किसानों का अल्टीमेटम
किसानों का कहना है कि वे लंबे समय से धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। उन्होंने साफ कहा कि यदि 28 मार्च तक उनके मुआवजे के चेक वितरित नहीं किए गए तो वे सामूहिक आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। फिलहाल किसानों और अधिकारियों के बीच बातचीत जारी है, लेकिन समाधान न निकलने पर आंदोलन तेज होने की संभावना जताई जा रही है।