फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: कमिश्नरी पार्क में एडीएम सिटी के ड्राइवर का शव मिला, परिजनों ने होमगार्ड पर हत्या का आरोप लगाया

Sat, 14 Mar 2026 05:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कमिश्नरी पार्क में एडीएम सिटी के ड्राइवर अंकुर नागर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों ने दो होमगार्ड पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में हंगामा किया।

विज्ञापन
अंकुर का फाइल फोटाे बाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित कमिश्नरी पार्क में एडीएम सिटी के ड्राइवर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


मृतक की पहचान हस्तिनापुर थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी निवासी अंकुर नागर के रूप में हुई है। वह मेरठ में एडीएम सिटी बृजेश कुमार सिंह के ड्राइवर के रूप में तैनात था।

यह भी पढ़ें:Meerut: बेटे ने सिर में ईंट मारकर ले ली पिता की जान, आरोपी गिरफ्तार, इसलिए हुआ था विवाद 

विज्ञापन

सहारनपुर से लौटते समय हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि 12 मार्च को अंकुर एडीएम सिटी की सरकारी गाड़ी लेकर सहारनपुर में एक शादी समारोह में गया था।

वापस लौटते समय उसने अपने ममेरे भाई को फोन कर बताया था कि उसके साथ मौजूद दो होमगार्ड केपी सिंह और शिव उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद से अंकुर का फोन बंद हो गया और वह लापता हो गया। बाद में पुलिस ने कमिश्नरी पार्क से उसका शव बरामद किया।
विज्ञापन

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन और रिश्तेदार सिविल लाइन थाने पहुंच गए और हंगामा करते हुए दो होमगार्ड पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि अंकुर के साथ मारपीट की गई, जिसके कारण उसकी मौत हुई है। उनका आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें