कैलाश प्रकाश स्टेडियम मे कबडडी् प्रतियोगिता के दौरान भिडती दोनो टीमें।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार को भी मेरठ हंटर का दबदबा रहा। हंटर ने अभी तक अपने सभी मैच जीतकर छह अंक हासिल कर लिए हैं। बुधवार को दबंग मैयराष्ट्र और जय दुर्गा ब्रिक फील्ड ने भी अपने मैच जीते। मुख्यातिथि कार्डियोलाजिस्ट डॉ अमित शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रो कबड्डी प्रतियोगिता में बुधवार को पहला मैच मेरठ हंटर और बहलोलपुर बुल्स के बीच हुआ। मेरठ हंटर ने तीन अंकों से जीत दर्ज की। दूसरा मैच नंगला दबंग और दबंग मैयराष्ट्र के बीच हुआ। नंगला दबंग ने 15 और दबंग मैयराष्ट्र ने 24 अंक प्राप्त किए। दबंग मैयराष्ट्र 9 अंकों से विजयी रहा। तीसरा मैच अभिमन्यु गेसूपुर और जय दुर्गा ब्रिक फील्ड के बीच हुआ। अभिमन्यु गेसूपुर ने 14 और जय दुर्गा ब्रिक फील्ड ने 41 अंक हासिल किए।
जय दुर्गा ने 27 अंक से मैच जीत लिया। इस मौके पर जिला कबड्डी संघ के चेयरमैन रजनीश कौशल, सचिव जोगेंद्र चौधरी, संजय भारद्वाज, डॉ. केपी सैनी, डॉ. रोहित सिंह, पुनीत मित्तल, मनीष शर्मा, डॉ. आशीष सैनी, डॉ. अमित चौधरी, राहुल चौधरी, ललित पंत, केपी सिंह मौजूद रहे। चेयरमैन राजनीश कौशल ने बताया कि बृहस्पतिवार को मेरठ हंटर और अभिमन्यु गेसूपुर, बहलोलपुर बुल्स और नंगला दबंग, दबंग मैयराष्ट्र और जय दुर्गा ब्रिक फील्ड के बीच मैच खेला जाएगा।
स्कोर कार्ड
टीम प्वाइंट
मेरठ हंटर 6
बहलोलपुर बुल्स 4
दबंग मैयराष्ट्र 2
अभिमन्यु गेसूपुर 2
नंगला दबंग 2
जय दुर्गा ब्रिक फील्ड 2