फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: जेल में बंदियों ने लगाए चौके-छक्के, दौड़, कैरम जैसी प्रतियोगिताओं में भी लिया हिस्सा

Thu, 18 Feb 2021 01:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

- वसंत पंचमी को जेल दिवस के रूप में मनाते हुए कराई प्रतियोगिता 
- दौड़, कैरम जैसी प्रतियोगिताओं में भी बंदियों ने लिया भाग
विज्ञापन
cricket in jail - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बुधवार को बंदियों ने खूब चौके-छक्के जड़े। मौका था बंदी दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले जेल प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का। जेल के बंदियों ने मैच का आनंद उठाया। दौड़, कैरम जैसी प्रतियोगिताओं में भी बंदियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पीस राइडर और लविंग यूनाइटेड के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर पीस राइडर ने बंदी मोनू शर्मा (122) की शानदार पारी की बदौलत 15 ओवर में 8 विकेट पर 265 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लविंग यूनाइटेड की ओर से बंदी सनी ने 3 ओवर में चार विकेट झटके।

लविंग यूनाइटेड की टीम रनों का दबाव नहीं झेल सकी और 13 ओवर में 192 पर सिमट गई। फैज ने 68 रन बनाए। पीस राइडर ने 72 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। टीम के लिए बंदी मुनेंद्र ने 3 ओवर में सर्वाधिक 5 विकेट झटके। कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच भी चरम पर रहा।
विज्ञापन


पीस राइडर ने ह्यूमन किंग को 62:25 के अंतर से मात दी तो सेंट टेलेंडर ने लविंग यूनाइटेड को 37:30 के अंतर से हराया। कैरम और शतरंज प्रतियोगिता में भी बंदियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इससे पूर्व वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. बीडी पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराई।

उन्होंने बताया कि कोरोना के चलते मुलाकात बंद है। ऐसे में इस तरह के आयोजन बंदियों पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहे हैं। इस दौरान जेलर मनीष कुमार, उप कारापाल विकास कटियार, नवीन कुमार यादव भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें