फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वाइन फ्लू से बंदी की मौत, पश्चिमी यूपी में मिले 22 नए मरीज

Fri, 08 Feb 2019 10:20 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पश्चिमी यूपी में स्वाइन फ्लू का हमला जारी है। मेडिकल में भर्ती मुरादाबाद के एक बंदी की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है, जबकि 14 महिलाओं समेत 22 नए मरीजों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन


मुरादाबाद जेल से आए 50 साल के बंदी की मेडिकल में मौत हुई है, वह 4 फरवरी से भर्ती था। उसकी आंत का ऑपरेशन होना था और जनरल वार्ड में भर्ती था। उसे मेडिकल की माईक्रोबायोलॉजी लैब में स्वाइन फ्लू की भी पुष्टि हुई थी। सीएमएस डॉ. धीरज राज के ट्रीटमेंट में था। सीएमएस ने मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

14 महिलाओं समेत 22 नए मरीज़ मिले
दूसरी तरफ शुक्रवार को भी जांच में 22 लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें 19 मेरठ के हैं, जबकि एक-एक हापुड़, शामली और मुजफ्फरनगर के हैं। इनमे 5 से 87 साल के मरीज शामिल हैं। इनका इलाज मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल में चल रहा है। ये मरीज मेरठ में वेस्टर्न कचहरी रोड, सुभाष नगर, गुलमोहर कैंपस, सुभाष बाजार, शास्त्री नगर, भावनपुर, शील कुंज, सर्वोदय कॉलोनी, श्याम नगर, शारदा रोड, ब्रह्मपुरी और पांडव नगर आदि जगहों के रहने वाले हैं। स्वाइन फ्लू को लेकर लोगों में डर बना हुआ है। सर्दी-खांसी होने के बाद लोग डॉक्टरों को दिखा रहे हैं कि कहीं स्वाइन फ्लू के लक्षण तो नहीं हैं। 

सीएमओ डा. राजकुमार ने स्वाइन फ्लू के इन मरीजो की पुष्टि मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में हुई है। नवंबर 2018 से अब तक स्वाइन फ्लू के करीब ढाई सौ लोगों की स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। नए साल में मेरठ में 160 से ज्यादा  मरीज मिल चके हैं। गौरतलब है कि 2017 में स्वाइन फ्लू के करीब मेरठ में 395 मरीज मिले थे, जिनमें 21 लोगों की मौत हो गई थी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें