आरोप है विकास ने दोनों युवकों को समझाने की बजाय पुजारी से अभद्रता की। सोमवार अलसुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु पहुंचे तो मंदिर में खून पड़ा देखा। लोकेश कुमार घायल पुजारी को डॉक्टर के पास ले गए। बाद में पुलिस ने छानबीन की। सीओ सरधना ब्रिजेश सिंह का कहना कि आरोपी विकास के पास दोनों युवक आए थे। तीनों ने शराब पार्टी की थी और नशे की हालत में मंदिर आए थे। वह जबरन मंदिर में सोने का प्रयास कर रहे थे। विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
चेकिंग के समय सिपाही ने इमाम को मारा थप्पड़, जांच शुरू
सरधना स्थित मस्जिद के इमाम नसीम अहमद अपने भाई नदीम के साथ बाइक से सरधना से मेरठ शहर में आ रहे थे। कंकरखेड़ा में एनएच-58 स्थित खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे यातायात पुलिस के सिपाहियों ने चेकिंग के दौरान इमाम की बाइक रोक ली। आरोप है कि एक सिपाही ने इमाम को थप्पड़ मार दिया। इमाम ने एसएसपी से शिकायत की है। वहीं, सिपाही का कहना कि इमाम ने बाइक का पहिया उनके पैर पर चढ़ा दिया था।
इमाम नसीम अहमद ने बताया कि वह सरधना से ढवाई नगर अपने रिश्तेदार के यहां पर जा रहे थे। जब वह खिर्वा फ्लाईओवर के नीचे पहुंचे तो यातायात पुलिस की टीम ने उनकी बाइक को रोक लिया। आरोप है कि टीम ने बिना बात ही अभद्रता शुरू कर दी। उनको थप्पड़ भी मारे गए। इसके बाद उनकी बाइक सीज करने की बात कही गई। कुछ देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह समझाकर इमाम और उनके साथी को मौके से भेज दिया। बाद में इमाम ने एसपी सिटी पीयूष सिंह को मामले से अवगत कराया। इसके बाद वह एसएसपी कार्यालय पहुंचे।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना कि इमाम की बाइक का पहिया सिपाही के पैर पर चढ़ गया था। इसे लेकर इमाम और सिपाही के बीच कहासुनी हो गई थी। एसपी सिटी से मामले की जांच करा रहे हैं। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।