टोल प्लाजा पर आने और जाने के लिए दो दो लेन रहेंगी फ्री
रविवार को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर शिवाय टोल प्लाजा पर आने और जाने के लिए दो-दो लाइन फ्री की जाएगी।
रैली की बस और अन्य जो भी वहां होंगे वह फ्री निकलेंगे दोनों ओर से फिलहाल दो-दो लाइन फ्री करने के निर्देश दिए गए हैं। अगर भीड़ बढ़ती है तो लेन की संख्या और भी बढ़ा दी जाएगी।
15 वर्ष बाद एक मंच पर दिखेंगे भाजपा और रालोद नेता
31 मार्च यानी कल मेरठ में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली कई सियासी मामलों में अलग होने जा रही है। 15 वर्ष बाद ये पहली रैली होगी जिसमें रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह भाजपा के साथ मंच साझा करेंगे। मोदी और जयंत के साथ मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ रैली से पांच लोकसभा सीटों को साधेंगे।