फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: सपा नेता व पूर्व विधायक योगेश वर्मा पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी, 31 मुकदमे हैं दर्ज

Thu, 03 Aug 2023 04:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में सपा नेता और पूर्व विधायक योगेश वर्मा के खिलाफ गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। योगश वर्मा के खिलाफ दो माह पहले 31 मुकदमे दर्शाए गए थे।
विज्ञापन
योगेश वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पूर्व विधायक व सपा नेता योगेश वर्मा पर गुंडा एक्ट लगाने की तैयारी की जा रही है। प्रशासन की तरफ से पुलिस के जरिये उन्हें कारण बताओ नोटिस भिजवाया गया है। अब इसका जवाब योगेश वर्मा को बृहस्पतिवार को एडीएम सिटी के यहां दाखिल करना है। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने करीब दो माह पहले गुंडा एक्ट की कार्रवाई शुरू की थी और जिलाधिकारी के यहां रिपोर्ट भेजी थी। पिछले साल विधानसभा चुनाव में जब प्रत्याशियों का आपराधिक इतिहास जारी किया गया था, तब योगेश वर्मा पर 31 मुकदमे दर्शाए गए थे।

यह भी पढ़ें: आदमखोर हुए गुलदार: गर्दन बची तो ठीक, नहीं तो मौत पक्की, पांच दिन बाद फिर करेगा शिकार

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इससे पहले योगेश वर्मा की दौराला थाने में हिस्ट्रीशीट खुली थी, हालांकि कुछ बाद में उसे बंद कर दिया गया था। बाद में फिर उसे खोला गया। योगेश वर्मा बसपा के टिकट पर हस्तिनापुर से 2002 में चुनाव लड़े थे।

2007 में बसपा ने फिर उसी सीट से उन्हें उतारा और वह चुनाव जीत गए। 2017 में उनकी पत्नी बसपा के टिकट पर महापौर का चुनाव जीती थीं। बाद में योगेश ने सपा का दामन थाम लिया। योगेश को 2022 में सपा ने हस्तिनापुर से टिकट दिया, मगर वह हार गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें