यह वीडियो एनएच-58 हाईवे की है। इसके अलावा आशुतोष उर्फ लकी 315 बोर की बंदूक के साथ भी नजर आ रहा है, जिसे मोडिफाई किया गया है। कानून के जानकारों की मानें तो हथियार को मोडिफाई करना गैर कानूनी है।
अलग अलग कई वीडियो और फोटो लकी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किए हैं। सोमवार को वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई। हालांकि, पुलिस को अब तक इसकी कोई जानकारी नहीं है।
कुछ माह पहले भी जमीन के विवाद के दौरान दौराला पुलिस ने प्रधान के पास से भी दौराला निवासी एक व्यक्ति का लाइसेंसी पिस्टल बरामद किया था, जिसके लाइसेंस को निरस्त करने के लिए रिपोर्ट भेज दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने आशुतोष उर्फ लकी का 151 में चालान किया था।
वीडियो आई है, लेकिन वह एयरगन है। पिस्टल की वीडियो मुझे नहीं दिखी। वह नहीं आई मेरे पास। -संजय शर्मा, थाना प्रभारी दौराला