फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एप बताएगा शहर में कहां है जाम, किस रूट से निकलें, स्पीड ब्रेकर, हादसे, ब्लैक स्पॉट की भी मिलेगी जानकार

Sat, 29 Oct 2022 11:49 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में यदि किसी काम से बाहर निकल रहे हैं तो अब एप आपकी राह आसान कर देगा। एप के जरिये आप जान सकेंगे कि आखिर शहर में कहां पर जाम की अधिकता है और कहां पर रास्ता साफ है। यही नहीं यह एप हादसों, स्पीड ब्रेकर, ब्लैक स्पॉट और वैकल्पिक रास्तों की भी जानकारी देगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में जल्द ही अब एप बताएगा शहर में कहां जाम लगा है और ऐसे में किन वैकल्पिक रास्तों से निकलना है। किस रूट पर गति सीमा कितनी है और ब्लैक स्पॉट कहां हैं यह जानकारी भी स्वदेशी मेपल्स एप ही देगा। अगर कहीं हादसा हुआ है तो इसका अपडेट भी तत्काल मिलेगा। गुरुवार को पुलिस लाइन में इस एप के बारे में जिले के हर थाने के दो-दो दरोगाओं और यातायात पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मेपल्स एप तैयार करने वाली मैप माय इंडिया और यातायात पुलिस के बीच एमओयू हुआ है। इस एप से लोगों को सटीक और सुरक्षित नेविगेशन (पथ प्रदर्शन) की सुविधा मिलेगी।  

यह स्वदेशी मेपल्स एप निशुल्क है और इसे मोबाइल में डाउनलोड कर उपयोग किया जा सकेगा। एप के माध्यम से गति सीमा, दुर्घटना, संभावित क्षेत्र, तेज मोड़, स्पीड ब्रेकर व गड्ढे आदि के प्रति लोगों को सचेत किया जाएगा जिससे सड़क हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut: मदद के बहाने धर्म परिवर्तन, मंगतपुरम में दो साल चल रही थी धर्मांतरण की पाठशाला, जांच शुरू
विज्ञापन

एप ट्रैफिक एडवाइजरी नोटिफिकेशन, सुरक्षा अलर्ट भी देगा। इससेे यातायात सुरक्षा संबंधी जानकारी भी मिलेगी। एप पर प्रतिदिन शहर में निकलने वाले जुलूस, प्रदर्शन, रैली, वीआईपी मूवमेंट की भी जानकारी होगी। नेविगेशन की मदद से लोग अपने लिए कम समय में पहुंचाने वाले बेहतर रूट का भी चयन कर सकेंगे। 

यह भी पढ़ें: Saharanpur: सास और पत्नी पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाया, सास की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

पार्किंग और जलभराव का भी मिलेगा अपडेट
मेपल्स ऐप के माध्यम से यातायात संबंधित मुद्दों जैसे वाहनों की अनुमानित गति, पार्किंग क्षेत्र, जलभराव सड़क की स्थिति और ट्रैफिक लाइट की विफलता व दुर्घटना आदि की जानकारी भी मिलेगी। एप को संबंधित क्षेत्र की पुलिस अपडेट कराती रहेगी। भीड़भाड़, दुर्घटना, दंगे जैसी घटनाओं की सूचना का तत्काल अलर्ट मिलेगा। आपातकालीन स्थिति में ट्रैकिंग और सबसे तेज मार्ग का विकल्प भी एप बताएगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें