फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: बिजली संकट से बिलबिलाए शहरवासी, नौतपा में बढ़ी कटौती, ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने में जुटा विभाग

Mon, 25 May 2026 11:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में नौतपा की भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट गहरा गया है। टीपीनगर, ब्रह्मपुरी और अन्य क्षेत्रों में घंटों बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, जबकि विभाग ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए विशेष उपाय कर रहा है।

विज्ञापन
कूलर लगाकर ठंडे किए जा रहे ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से लोग बिलबिला उठे हैं। बिजलीघरों के ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने की विद्युत अधिकारियों की रणनीति से हालात कुछ काबू में आए हैं, लेकिन शहर के टीपीनगर, ब्रह्मपुरी, सिविल लाइन, देवलोक, शारदा रोड जैसे इलाकों में भी अभी भी तीन से पांच घंटे तक की बिजली कटौती हो रही है। बिजली की ट्रिपिंग से कई लोगों के उपकरण खराब हो गए, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: West UP Weather: वेस्ट यूपी में नौतपा शुरू, आज से और बढ़ेगा तापमान, चिकित्सक दे रहे गर्मी से बचाव की सलाह

 

जिले में देहात और शहरी क्षेत्र में बिजली संकट कम नहीं हो रहा है। नौतपा में भीषण गर्मी पड़ने से हो रही बिजली कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया है। तुषार गुप्ता ने बताया कि टीपीनगर क्षेत्र की चंद्रलोक, साबुन गोदाम, गुप्ता कॉलोनी आदि कॉलोनियों में दो से तीन घंटे बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। नितिन लोधी ने बताया कि शारदा रोड बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों में प्रतिदिन बिजली कटौती होने से लोग पानी के लिए भी परेशान है।

अधिक बिजली कटने से इन्वर्टर भी बंद हो रहे हैं। ऐसे में गर्मी में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. संदीप पहल का कहना है कि विद्युत विभाग के अनुरक्षण माह में होने वाले कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुके हैं।

इस कारण ओवरलोड होते ही खराब गुणवत्ता की केबल और ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। मानसरोवर कॉलोनी निवासी डॉ. गौरव मित्तल एडवोकेट ने बताया कि पांडव नगर, जेल चुंगी, सर्वोदय कॉलोनी आदि क्षेत्रों में बिजली की अघोषित कटौती से हालात बिगड़ रहे हैं। 

कूलर और पानी डालने से घट रहा ट्रांसफार्मरों का तापमान
भीषण गर्मी में ओवरलोड हो रहे बिजलीघरों को संभालने के लिए ट्रांसफार्मरों पर कूलर लगाए गए हैं और पानी डालकर उन्हें ठंडा किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि यह उपाय उबल रहे ट्रांसफार्मरों को ठंडा करने में बड़ा काम आ रहा है। इससे बिजली कटौती का समय भी बहुत कम हो गया है।

गर्मी में सभी ओवरलोड बिजलीघरों को ठंडा करने के लिए ये उपाय अपनाए जा रहे हैं। मुख्य अभियंता मेरठ-1 रजनीकांत मिश्र का कहना है कि अधिकारी लगातार बिजलीघरों का निरीक्षण करके हालात संभालने में जुटे हैं। उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति दिए जाने पर सबसे अधिक जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

थापर नगर में खंभे में लगी आग
व्यापारी अकरम कुरैशी ने बताया कि थापर नगर लेडीज पार्क गली नंबर सात में खंभे पर अचानक आग लग गई। शिकायत के बाद भी कोई विद्युत कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस कारण थापर नगर, पटेल नगर में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

टीपीनगर बिजलीघर के मेरठ मॉल फीडर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली कट गई। जेई को कॉल करने के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बाद में अधिशासी अभियंता माधवपुरम व एसडीओ माधवपुरम ने मामले का संज्ञान लिया और व्यवस्था सुधारने के प्रयास शुरू किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें