फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: यूपी दरोगा भर्ती के पेपर में 'पंडित' शब्द के प्रयोग पर गरमाई सियासत, ब्राह्मण नेताओं ने जताया एतराज

Sun, 15 Mar 2026 02:41 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

ब्राह्मण नेता पंडित सुनील भराला का कहना है कि पंडित शब्द को प्रश्न के विकल्पों के रूप में आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत किया जाना निंदनीय है। उन्होंने सरकार से मांग की, कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 
विज्ञापन
पंडित सुनील भराला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में 'पंडित' शब्द के प्रयोग को लेकर राजनीतिक पारा चढ़ गया है। विभिन्न ब्राह्मण संगठनों और नेताओं ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसे समाज के एक सम्मानित वर्ग की गरिमा पर आघात बताया है। इस मामले में तत्काल जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

निवर्तमान राज्यमंत्री श्रम कल्याण परिषद पंडित सुनील भराला का कहना है कि 14 मार्च को आयोजित हुई दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र में 'पंडित' शब्द का प्रयोग आपत्तिजनक तरीके से किया गया। भारतीय परंपरा में 'पंडित' शब्द ज्ञान, विद्वता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इस शब्द को किसी नकारात्मक या अपमानजनक संदर्भ में प्रश्न या उसके विकल्पों के रूप में प्रस्तुत करना अत्यंत खेदजनक बताया जा रहा है।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, कई ब्राह्मण नेताओं ने इस कृत्य को दुर्भावनापूर्ण और असंवेदनशील करार दिया है। पंडित सुनील भराला का कहना है कि यह केवल एक शब्द का मामला नहीं है, बल्कि समाज के एक ऐसे वर्ग की गरिमा से जुड़ा विषय है, जिसने सदैव ज्ञान और संस्कृति के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस तरह की लापरवाही या जानबूझकर की गई, गलती को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
 
विज्ञापन

मांगें और भविष्य की कार्रवाई
ब्राह्मण नेताओं और संगठनों ने इस पूरे प्रकरण की तत्काल और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी परीक्षा में इस तरह की संवेदनहीनता दोहराई न जाए। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि परीक्षाओं का संचालन पूरी निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ हो, ताकि किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें