फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने थामा आजाद समाज पार्टी का दामन, चंद्रशेखर आजाद ने दिलाई सदस्यता

Wed, 16 Sep 2026 12:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने मंगलवार को दिल्ली में आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।
विज्ञापन
कपिल मुखिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने मंगलवार को आजाद समाज पार्टी का दामन थाम लिया। दिल्ली में उन्हें आसपा प्रमुख व सांसद चंद्रशेखर आजाद ने पार्टी ज्वाइन कराई। कपिल ने 10 सितंबर 2026 को भाजपा छोड़ी थी। वह लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे थे। वह मेरठ सदर क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख हैं।

विज्ञापन


आसपा से जुड़ने की बताई वजह
पार्टी ज्वाइन करने के बाद कपिल मुखिया ने कहा कि वह चंद्रशेखर आजाद और उनके प्रयासों से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद गरीबों और मजलूमों की लड़ाई लड़ते हैं, इसलिए वह उनसे जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आसपा, भाजपा का विकल्प हो सकती है, क्योंकि आसपा गरीबों की आवाज बनकर रही है। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग आए हैं, जिन्होंने आसपा का दामन थामा है।

यह भी पढ़ें: Live मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण LIVE: छह भवनों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई जारी, भारी पुलिस फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद ने कहा- पूरा सम्मान मिलेगा
वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कपिल मुखिया मेरठ और आसपास में प्रभाव रखते हैं और जरूरतमंदों की मदद करते हैं। उन्होंने कहा कि जब कपिल मुखिया ने अपनी पुरानी पार्टी छोड़ी थी तो उन्होंने उनका इंटरव्यू सुना था। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कपिल मुखिया वहां खुलकर काम नहीं कर पा रहे थे। उन्होंने कहा कि आसपा में उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा।

मेरठ दक्षिण से चुनाव लड़ने की चर्चा
हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि कपिल मुखिया को पार्टी में क्या जिम्मेदारी मिलेगी। लेकिन राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि वह मेरठ दक्षिण से विधानसभा चुनाव में आसपा से ताल ठोक सकते हैं।

जिलाध्यक्ष बोले- पार्टी को मिलेगी मजबूती
आसपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह ने बताया कि कपिल मुखिया के आने से मेरठ में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आसपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें