फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 फरवरी से होंगी विवि कैंपस की परीक्षा

Thu, 25 Feb 2016 02:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस की सेमेस्टर परीक्षा 29 फरवरी से शुरू होंगी। विवि ने इस संबंध में परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। एमए, एमएससी, एमपीएड, एमजेएमसी और एलएलबी समेत तमाम पाठ्यक्रमों की परीक्षायें एक ही पाली में दोपहर दो बजे से सांय पांच बजे तक आयोजित होंगी।
विज्ञापन


परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा नौ मार्च तक चलेंगी। विवि ने एमफिल का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। एमफिल की परीक्षा 29 फरवरी से चार मार्च तक चलेंगी। चौधरी चरण सिंह विवि ने बैक पेपर परीक्षा 2014 की  बीएससी (पीईएचई एंड स्पोर्ट्स) प्रथम और द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही विवि ने बीएससी प्रथम और द्वितीय वर्ष, बीकॉम प्रथम और द्वितीय वर्ष की बैक पेपर परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार से विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

एनएएस कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम के तहत एक जन जागरण रैली निकाली गई। पॉलीथिन हटाओ एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर आयोजित रैली को प्राचार्य डॉ. वीके गौतम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के दौरान नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और बैनर के जरिये पॉलीथिन के प्रयोग पर रोक लगाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन


दूसरे सत्र में राष्ट्र और समाज के प्रति भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी हुई। प्रतियोगिता में नितिन रुहेला प्रथम, नदीम द्वितीय और विकास तथा राहुल सागर तीसरे स्थान पर रहे। डॉ. सुनील कुमार शर्मा, डॉ. संत लाल रावत, डॉ. नवीन चंद्र गुप्ता, डॉ. किरण पाल सिंह, सोनिया, विकास, ईशा, आकाश, प्रशांत, आयुष, आकाश गुप्ता, नदीम, प्रमोद, सचिन, नितिन रूहेला आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें