मेरठ के मोस्ट वांटेड बदन सिंह बद्दो के बाद भूपेंद्र बाफर पुलिस के निशाने पर है। जेल में बंद बाफर किस-किस से मुलाकात करता है और उसकी कहां-कहां पर संपत्ति है, इसकी जानकारी पुलिस ने जुटानी शुरू कर दी है।
शातिर अपराधियों द्वारा अपराध करके अर्जित की संपत्तियों पर पुलिस का फोकस है। पुलिस कस्टडी से भागे शातिर अपराधी बदन सिंह बद्दो की कोठी पर कुर्की की कार्रवाई करने के बाद उसके ध्वस्तीकरण करने की प्रक्रिया जारी है।
यह भी पढ़ें:
हत्या: कलाई पर राखी बंधवाकर जिसे दिया रक्षा का वचन, जरा सी बात पर उसी बहन के सीने में उतारी ताबड़तोड़ गोलियां
पुलिस पूरी कार्रवाई का दावा ठोंककर एमडीए के पाले में गेंद फेंक चुकी है। अब पुलिस आजमगढ़ जेल में बंद शातिर अपराधी थाना जानी के गांव बाफर निवासी भूपेंद्र बाफर का रिकॉर्ड खंगाल रही है।
पुलिस का दावा है कि भूपेंद्र बाफर जेल में भी सक्रिय है। कुछ दिन पहले ही जेल से मोबाइल पर बात करने का वीडियो वायरल हुआ था। भूपेंद्र बाफर ने करोड़ों रुपये की संपत्ति की है। मेरठ में उसकी काफी संपत्ति बताई जा रही है।
पुलिस ने इसकी जांच करनी शुरू कर दी। एएसपी कृष्ण विश्नोई का कहना है कि भूपेंद्र बाफर के बारे में कई जानकारी पुलिस को मिली है, जिन पर गोपनीय तरीके से काम चल रहा है। बाफर के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी।