घटना सिविल लाइन क्षेत्र के नंगला बट्टू की है। नंगलाबट्टू निवासी युवती सपना बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थी। घर से चंद कदमों की दूरी पर बाइक सवार दो बदमाशों ने सपना के गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन लूट ली। शोर मचने पर सपना के परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंच गए।
परिजनों ने बताया कि सपना ने कुछ दिन पहले ही रुपये इकट्ठा कर चेन खरीदी थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना सिविल लाइन के दरोगा ने जब हंस हंसकर घटना के बारे में युवती और उसके परिजनों से पूछताछ करनी शुरू की तो लोगों ने आक्रोश जताकर हंगामा कर दिया। सपना ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/