फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoband: भीम आर्मी के आंदोलन को लेकर बढ़ी हलचल, शहर में पुलिस कड़ा पहरा, आसपा जिला प्रभारी को किया नजरबंद

Thu, 14 May 2026 12:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

देवबंद के लालवाला गांव प्रकरण को लेकर आंदोलन की चेतावनी के बाद सहारनपुर में पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। शहर के प्रमुख चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया और आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी सन्नी गौतम को एहतियातन नजरबंद किया गया।

विज्ञापन
1 of 5
सहारनपुर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र के लालवाला गांव से जुड़े प्रकरण को लेकर भीम आर्मी द्वारा 14 मई को आंदोलन की चेतावनी दिए जाने के बाद बृहस्पतिवार को पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।
विज्ञापन

2 of 5
सहारनपुर में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
देहरादून मार्ग से घंटाघर तक कड़ी निगरानी
देहरादून मार्ग स्थित रविदास छात्रावास के बाहर पुलिस ने बेरिकेडिंग कर आवागमन पर विशेष नजर रखी। इसके अलावा घंटाघर, अदालत मार्ग, हसनपुर चुंगी, नवाबगंज और विश्वकर्मा चौक समेत कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा।

यह भी पढ़ें: Meerut: चंद्रशेखर आजाद का बड़ा एलान, कहा-सरकार बनी तो शराब बंद, बुलडोजर पर रोक, इंटर तक शिक्षा मुफ्त
विज्ञापन

3 of 5
सहारनपुर में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अधिकारियों ने लगातार गश्त कर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन को आशंका थी कि आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक शहर में एकत्र हो सकते हैं, इसलिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। कई स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों की निगरानी भी की गई।

4 of 5
सहारनपुर में तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आसपा जिला प्रभारी को एहतियातन नजरबंद किया
स्थिति को देखते हुए पुलिस ने आजाद समाज पार्टी के जिला प्रभारी सन्नी गौतम को एहतियातन उनके घर में नजरबंद कर दिया। इसके अलावा राव कैसर सलीम को भी पुलिस ने घर में ही नजरबंद रखा, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन स्थगित होने के बाद भी रही सतर्कता
हालांकि भीम आर्मी की ओर से आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था, इसके बावजूद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में कोई ढील नहीं दी। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एहतियाती कदम उठाए गए थे और स्थिति पर लगातार नजर रखी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें