आंधी बारिश का कहर
- फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के कई गांवों में सबसे अधिक असर
खादर क्षेत्र के गांव तारापुर, सराय खादर, चामरौध और रठौरा समेत कई गांवों में तूफान का सबसे अधिक असर देखने को मिला। कई मार्गों पर पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हो गया। तेज आंधी के कारण रात करीब दस बजे ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया।
तारापुर निवासी सरदार सुंदर सिंह, जज सिंह, हरविंद्र, सतनाम सिंह, मोनू, राकेश और प्रेम ने बताया कि तेज हवाओं और गरज के कारण लोग दहशत में आ गए थे और परिवारों ने करीब बीस मिनट तक घरों में बंद होकर समय बिताया।
विद्युत उपखंड केंद्र कुन्हेड़ा के अवर अभियंता बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नुकसान का आकलन किया जाएगा। इसके बाद ही स्पष्ट होगा कि कितने बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। वन क्षेत्राधिकारी खुशबू उपाध्याय ने बताया कि कई स्थानों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली है और टीमों को मौके पर भेजा गया है।